| बडी खबर |
पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव
■
बांदा, 22 मई। पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव देख काशीराम कालोनी में अफरा-तफरी मच गई। मुंह से खून निकलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार स्थित कांशीराम कालोनी में मंगलवार सुबह जब बच्चे खेलने पहुंचे, तो पेड़ पर लटके शव को देखकर घरवालों को बताया। लोग जब मौके पर पहुंचे तो पहचान ब्लाक दस के कमरा नं. 156 निवासी अब्दुल हमीद (30) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर मृतक के पुत्र वहीद ने पिता की हत्या किए जाने की बात कही। जानकारी पर पहुंची पुलिस.....
|
 |
 |
छत से गिरकर युवक की मौत
■
बांदा, 22 मई। फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने आया युवक रात को छत से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।
घटना नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम सढ़ा की है। वहां मध्य प्रदेश के सतना जिला अंर्तगत नयागांव निवासी अर्जुन (25) अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने सढ़ा गांव आया था। सोमवार.....
|
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
■
बांदा, 22 मई। कानपुर से पल्हरी जा रहे युवक को गांव के नजदीक एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया। घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
कानपुर देहात क्षेत्र के टिकरिया मऊ निवासी मनोज उर्फ कल्लू (32) शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी अपने ससुराल जा रहा था। वहां गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार पिकअप ने.....
|
आग से मकान व गृहस्थी राख
■
बांदा, 22 मई। गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम जखनी में एक घर में अचानक आग लगने से तीन सगे भाइयों के मकान जलकर राख हो गए। कई बकरियां भी झुलस गई।
मंगलवार की दोपहर ग्राम जखनी निवासी दद्दू के मकान में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने जोर पकड़ लिया और दद्दू व उसके सगे भाई भोला तथा बहोरी के मकान भी चपेट में आ गए। सूचना फायर बिग्रेड व पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की पांच मशीनें पहुंची। साथ ही थानाध्यक्ष.....
|
चोरी का विरोध करने पर हुई बड़े भाई की हत्या
■
बांदा, 22 मई। देवी मंदिर से घंटा चुराकर लाने पर डांटना बड़े भाई विजय उर्फ कन्हैया की हत्या का कारण बन गया है। चोरी छिपाने के लिए भाइयों ने लाठियों से पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद लाश को गायब कर दिया। उधर दूसरे दिन भी तहरीर न मिलने पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
कालिंजर थाना क्षेत्र ग्राम गुढ़ाकला निवासी महेंद्र भदौरिया के चार पुत्र व तीन बेटियां हैं। इनमें दो लड़कियों व दो लड़कों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत के बाद.....
|
लोडर पलटने से एक की मौत, तीन घायल
■
बांदा, 22 मई। शादी में डीजे बजाकर लौट रहा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऊपर बैठे युवक की नीचे गिरने से दबकर मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन अन्य लोग छिटपुट रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख निवासी गनेश उर्फ सुंदरलाल (30) पपरेंदा से डीजे लदे लोडर से तिंदवारी जा रहा था। पपरेंदा के बाहर कुछ दूरी पर जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के.....
|
रेलवे क्रासिंग पर अवरोध, मामला दर्ज
■
बांदा, 22 मई। कचहरी रेलवे क्रासिंग (संख्या-454/ए) बंद हो जाने के बाद क्योटरा रेलवे क्रासिंग (संख्या-453) पर ट्रैफिक दबाव बढ़ा है। साथ ही क्रासिंग में लगे अनावश्यक अवरोधों और सड़क के गड्ढों से रोजाना लग रहे जाम की शिकायत मामले में रेलवे के कार्रवाई न किए जाने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
ओवरब्रिज निर्माण के बाद कचहरी रेलवे क्रासिंग स्थायी रूप से बंद कर दी गई है। कचहरी, विकास.....
|
जीवित को मृत लिखने वाला लेखपाल होगा निलंबित
■
बांदा, 22 मई। जीवित वृद्धा को मृत दर्ज करने वाले लेखपाल को जिलाधिकारी ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उस पर आरोप है कि जान बूझकर वृद्धा को सरकारी योजना के लाभ से वंचित कर दिया। डीएम ने तहसील दिवसों में दी जाने वाली अर्जियों पर फरियादियों का मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
मंगलवार को सदर तहसील में तहसील दिवस के मौके पर कतरावल गांव की वृद्धा कमला देवी ने डीएम को बताया कि उसे वर्ष 2008 से लगातार.....
|
पारा दूसरे दिन भी 48.5 डिग्री, तापमान में लगातार इजाफा
■
बांदा, 21 मई। पेड़ों की पत्तियां मुरझाने लगी हैं। पारा 48.5 डिग्री पार हो गया है। सोमवार को दूसरे दिन भी पारे का यह पावर बरकरार रहा। न्यूनतम तापमान भी 32 पर टिका रहा। कूलरों में भी चैन नहीं मिल रहा।
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार से लेकर सोमवार तक तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। लोग अब गर्मी से राहत के लिए आसमान की ओर निहार रहे हैं। बादल, आंधी और बारिश से ही पारा कुछ नीचे आने की उम्मीद है। इक्का-दुक्का.....
|
हीट स्ट्रोक के रोज सौ से ज्यादा मरीज
■
बांदा, 21 मई। बढ़ते तापमान के साथ सरकारी व निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सिर्फ जिला अस्पताल में ही ऐसे मरीजों की संख्या प्रतिदिन सौ ज्यादा है।
मई माह के दूसरे पखवारे में गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच धरती धधक रही है। सप्ताह भर पूर्व जहां डायरिया और उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या प्रतिदिन 5-6 रहती थी, वहीं अब जिला अस्पताल.....
|
बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला
■
बांदा, 21 मई। जमीन-जायदाद को लेकर भाइयों में झगड़ा हो गया। तीन सगे भाइयों की मारपीट में बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस को खबर दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव में शनिवार की रात विजय उर्फ कन्हैया (30) पुत्र स्व.महेंद्र का अपने भाइयों से जमीन-जायदाद को लेकर झगड़ा.....
|